May 14, 2024
FilmCity, Noida
फॉर्मूला वन

McLaren रेसर Daniel Ricciardio ने अपने भविष्य पर सफाई दी

इस साल नई गाड़ी में संघर्ष करते हुए मैक्लारेन के ऑस्ट्रेलियाई फॉर्मूला वन रेसर Daniel Ricciardio के Formula 1 भविष्य पर काफी सवाल उठ रहे हैं। कई सारे रिपोर्ट के मुताबिक टीम अब नए ड्राइवरों के तरफ रुख करने को देख रही है। डेनियल का मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट 2023 के अंत तक है। पर इसे टर्मिनेट कर किसी नए ड्राइवर को भी कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है।

ऐसे में Daniel Ricciardio ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर एक स्टोरी डाली जिसमें उन्होंने भविष्य पर अपनी सफाई दी। उन्होंने उसकी स्क्रीनशॉट ले ट्विटर पर पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, “फॉर्मूला वन में मेरे भविष्य को लेकर काफी अफवाहें चल रही हैं। पर मैं चाहता हूं कि आप मेरे तरफ से सुनें। मैक्लारेन में मेरा कॉन्ट्रैक्ट अगले साल के अंत तक है और इसे छोड़ मैं कहीं जाने नहीं वाला। मैं टीम के साथ परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए भरपूर मेहनत कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि मैक्लारेन वापस उस जगह पर जाए जहां वो होनी चाहिए। मैं पहले भी यही चाहता था और अब इसे पहले से भी ज्यादा चाहता हूं।”

इन शब्दों से कम से कम इतना तो पता चलता है कि डेनियल के मंसूबे अपने कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने तक टीम के साथ रहने के हैं।

Daniel Ricciardio अभी 17 पॉइंट्स के साथ 12वें स्थान पर हैं। वहीं उनके साथी लैंडो नॉरिस 64 प्वाइंट के साथ 7वें स्थान पर हैं। लैंडो के नाम इस सीजन एक पोडियम भी है। अपने युवा टीममेट से लगातार इतने पीछे छूटे जाने पर ऑस्ट्रेलियाई रेसर पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कंस्ट्रक्टर्स में मैक्लारेन 81 प्वाइंट के साथ चौथे स्थान पर है।

विकल्प तलाश रही है मैक्लारेन

डेनियल रिकार्डो भले ही टीम के दूसरे ड्राइवर हैं। पर मैक्लारेन ने अपने विकल्प खुले रखे हैं। यहां तक की वे अपने विकल्पों को और बढ़ा रहीं हैं। बता दें कि इस साल नीदरलैंड्स के निक डी व्रीज और स्टोफेल वैंदूर्ण मैक्लारेन के आधिकारिक रिजर्व ड्राइवर हैं। साथ में पॉल डी रेस्टा भी इस रोस्टर में शामिल हैं।

मैक्लारेन के इंडीकार टीम में पैटो ओ’ वार्ड और कोल्टों हेर्ता के रूप में दो जबरदस्त युवा रेसर शामिल हैं जो कि हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कई सारे रिपोर्टों का मानना है कि वे मैक्लारेन के फर्स्ट चॉइस ड्राइवर्स हैं। इतना ही नहीं, इंडीकार से उन्होंने पिछले साल के सिरीज़ विजेता एलेक्स पालोऊ को भी जोड़ लिया है।

अल्पिन के साथ डील कर मैक्लारेन फॉर्मूला टू के मौजूदा चैंपियन ऑस्कर पियास्त्री को भी ड्राइवर रोस्टर में शामिल कर लिया है। भारत के जेहान दारूवाला भी पिछले कुछ समय से मैक्लारेन टेस्टिंग में शामिल रहें हैं। उन्हें दोबारा टेस्टिंग के लिए बुलाया गया जिसके कारण वे भी सुर्खियों में शामिल हो रहे हैं। कहना आसान है कि टीम ने काफी सारे पत्ते खोलके रखे हैं। पूरे ग्रिड में शायद ही किसी और टीम के पास इतने सारे ड्राइवर विकल्प मौजूद हैं।

वेटेल भी हैं सुर्खियों में

बीबीसी की तरफ से एक चौका देने वाली खबर के मुताबिक मैक्लारेन चार बार के विश्व विजेता सेबास्टियन वेटेल के विकल्प को भी तराश रही है। एस्टन मार्टिन के साथ झुझ रहे वेटेल के लिए ये एक काफ़ी अच्छा मौका हो सकता है। पर अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है। अगर आपको याद हो तो 2014 में वेटेल और डेनियल दोनों रेड बुल के लिए रेस कर रहे थे। वह डेनियल का रेड बुल में पहला साल था। उन्होंने पिछले चार साल से लगातार खिताब जीत रहे वेटेल से ज्यादा पॉइंट्स स्कोर किया था।

रेड बुल से जुड़े एक और रेसर थाईलैंड के एलेक्स अल्बोन भी इस बारे पुल में शामिल हैं। अल्बोन इस साल विलियम्स के लिए रेस कर रहे हैं। उनकी टीम मात्र 3 प्वाइंट के साथ आखिरी स्थान पर है। सारे प्वाइंट अल्बोन ने ही स्कोर किए हैं।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video