April 26, 2024
FilmCity, Noida
अन्य खेल

CWG 22 India Final Day Summary: बैडमिंटन में 3 गोल्ड, शरथ को एक और मेडल, हॉकी में 7-0 की हार

CWG 22 India Final Day Summary: आज बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग समापन हो चुका है। इस समारोह में कुछ सितारे और यहां तक कि मशहूर टीवी शो “पीकी ब्लाइंडर्स” की भी झलक दिखी। बता दें कि यह शो बर्मिंघम के ही शहर से जुड़ा हुआ है। पैडलर शरथ कमल और बॉक्सर निखात ज़रीन भारत के ध्वजाधारक रहे।

पर आखिरी दिन सिर्फ रंगीन नहीं था। भारत के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन था क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड पर छलांग मार चौथे पायदान पद खुद की जगह बना ली। जिसका श्रेय जाता है आज के उमड़ा खिलाड़ियों को जिन्होने भारत के सोना दिलाया।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और युवा लक्ष्य सेन ने अपने अपने एकल वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। सिंधू ने भले ही सीधे सेटों से थोड़ी आसान जीत दर्ज की हो पर लक्ष्य सेन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहला सेट करीबी मामले से हारने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत कर दो लगातार सेट जीते। उन्होंने अपने आत्मविश्वास, निडरता और फुर्तिलेपन का उमड़ा प्रदर्शन दिखाया। उधर पुरुष युगल में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की स्टार युगल जोड़ी ने बैडमिंटन में देश का तीसरा स्वर्ण जीता। उन्होंने इंग्लैंड के बेन लेन और सीन मेंडी पर सीधे सेटों से जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: अकेले 56 देशों से ज्यादा मेडल शरथ कमल के नाम

टेबल टेनिस में शरथ कमल के क्या ही कहने। इस 40 वर्षीय दिग्गज ने उम्र को खुद पर हावी नहीं होने दिया है। पुरुष एकल फाइनल में पहला सेट हारने के बाद उन्होंने अपने विरोधी की एक न चलने दी और लगातार चार एकतरफे सेट जीत इस कॉमनवेल्थ का चौथा मेडल अपने नाम किया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में साथियान ज्ञानाशेकरण ने पॉल ड्रिंकहॉल को हरा अपने लिए कांस्य पदक हासिल किया।

CWG 22 India Final Day Summary: पुरुष हॉकी में घोर निराशा

भारत का आखिरी इवेंट था पुरुष हॉकी फाइनल। जहां उन्हें भिड़ना था ऑस्ट्रेलियाई टीम से। 1998 से जबसे हॉकी कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा बनी है तबसे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने ही पुरुष वर्ग में गोल्ड जीता है। इस बार भी वैसा ही हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 7-0 से रौंद दिया। भारत के कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड काफी क्रोधित दिखे इस प्रदर्शन से। कहा कि टीम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने का कौशल नहीं है।

इसी के साथ बर्मिंघम में हुए 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर हुआ खत्म। शुभरात्रि।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video