April 26, 2024
FilmCity, Noida
Trending फॉर्मूला वन

Alpine-Piastri Drama Explained (in Hindi)

फॉर्मूला वन के समर ब्रेक में अभी कुछ ही घंटे हुए हैं कि हमें इस साल का सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिल रहा है। 36 घंटे में फॉर्मूला वन टीम Alpine ने अपने भूत और भविष्य दोनों को खो दिया। पहले फर्नांडो अलोंसो ने अचानक ही टीम को बिना बताए एस्टन मार्टिन के लिए साइन कर लिया। उसके बाद खाली हुई सीट के लिए ऑस्ट्रेलिया के ऑस्कर पियास्त्री फ्रंट रनर लगे। Alpine ने उन्हें अनाउंस भी किया पर कुछ ही देर बाद Piastri ने इसे अपने सोशल मीडिया पर खारिज कर दिया।

वेटेल की सन्यास घोषणा

यह सब जो कुछ भी हो रहा है वह सब एक लंबी चेन का हिस्सा है। जो कि अभी और आगे बढ़ेगी और शायद एक दो और टीमें इसमें शामिल हों। पर यह सब कुछ शुरू हुआ सेबास्टियन वेटेल के सन्यास घोषणा से। पिछले साल हरी टीम के लिए साइन करने के बाद वेटेल ने अपने सफल करियर पर लगाम लगा दिया। ऐसे में एस्टन मार्टिन में एक सीट खाली हो गई।

यह भी पढ़े: सेबास्टियन वेटेल ने अपने फॉर्मूला वन करियर पर पूर्णविराम लगाया

एस्टन मार्टिन ने अलोंसो को अनाउंस किया

उस खाली सीट के लिए कुछ ड्राइवर के नाम आगे आए। जिसमें Mick Schumacher का भी नाम शामिल हुआ। पर एस्टन मार्टिन ने सोमवार के दोपहर सबसे आश्चर्यजनक चेहरा अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। प्रेस रिलीज में पता चला कि अलोंसो ने मल्टी ईयर डील साइन किया है इस टीम के साथ। पर F1 प्रशंसक ही सिर्फ इकलौते नहीं थे जिन्हें इस पोस्ट के साथ इसके बारे में पता चला। अल्पिन को भी इस बारे में लोगों के साथ ही पता चला।

हैरतंगेज बात यह है कि इस अनाउंसमेंट के चंद घंटों पहले ही अलोंसो ने अल्पिन से बात की थी और कहा था कि उन्होंने कहीं और साइन नहीं किया है। पर इस पोस्ट ने सभी को भौंचक्का छोड़ दिया। किसी ने भी यह उम्मीद नहीं कि अलोंसो अल्पिन की प्रोजेक्ट छोड़ देंगे। वो भी एस्टन मार्टिन के लिए जो कि हमेशा खुद की ही उलझनों में उलझी रहती है।

Piastri-Alpine अनाउंसमेंट

अलोंसो के जाने से शायद Alpine का सबसे बड़ा सर दर्द दूर हो गया। पिछले साल के F2 विजेता ऑस्कर पियास्त्री को ग्रिड भर जाने के कारण कहीं सीट नहीं मिल पाया था। अलोंसो 40+ के थे और Esteban Ocon अल्पिन के साथ एक लंबे कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। अलोंसो भले ही सबसे उम्रदराज हों पर वे इस प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा थे। इन दोनों प्रतिष्ठित ड्राइवर के होने के कारण टीम Piastri को सीट दिलाने में नाकाम रही। पर अगर एक साल और रुकते तो शायद वे एक विश्वविजेता से हाथ धो बैठते। दबाव अल्पिन पर था

टीम ने मैक्लारेन और विलियम्स के साथ पियास्त्री के लिए समझौते किए। जिससे उन्हें 2023 के लिए सीट मिल जाए। अब चूंकि उनके खुद के ही टीम में जगह खाली हो गई है, तो उन्होंने महज औपचारिकता पूर्ण करने का सोचा। और ऑस्कर पियास्त्री को आधिकारिक रूप से अपने 2023 के ड्राइवर लाइनअप में शुमार कर लिया।

Piastri ने डील खारिज कर दिया

Alpine के सोशल मीडिया पोस्ट आने के बाद पूरे F1 में खुशी की लहर दौड़ उठी। पर एक चीज थी जो लोगों के दिमाग को खटकी। अल्पिन के प्रेस रिलीज में Piastri के शब्द नहीं थे। यानि इस रिलीज में उनके तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया था। जिसके कारण लोगों को लगने लगा कि शायद ये वैसा ही केस हो सकता है जो करीब एक महीने पहले इंडीकार में एलेक्स पालोउ के साथ हुआ।

और ठीक बिलकुल वैसा ही हुआ। पियास्त्री सोशल मीडिया पर आए और साफ खारिज कर दिया कि उन्होंने इस टीम के साथ अगले साल के लिए किसी भी कागज पर दस्तखत नहीं किया है। उनके इस सफाई ने मानो तो पूरे इंटरनेट में भूचाल मचा दिया।

पियास्त्री के इस फैसले से अल्पिन नाराज़ है। टीम का कहना है कि उनके पास इसके लिए कोई शब्द नहीं है। पहले अलोंसो ने बिना बताए किसी दूसरे टीम के लिए साइन कर लिया और अब पियास्त्री खुद अपने अनाउंसमेंट को पूरी दुनिया के सामने खारिज कर रहे हैं। चंद ही घंटों में टीम ने अपने दो सबसे होनहार को लोगों को खो दिया।

आगे क्या होगा?

ट्वीट के मुताबिक इस युवा ड्राइवर ने पूरी तरह से अगले साल के लिए Alpine को ना बोल दिया है। फॉर्मूला वन जैसी जगह में कोई इतने विश्वास के साथ किसी टीम के कॉन्ट्रैक्ट को तभी खारिज कर सकता है जब उसे पता हो कि आगे क्या होने वाला है। पूर्व रेड बुल फॉर्मूला वन ड्राइवर Mark Webber अपने हमवतन के एजेंट हैं। कई रिपोर्टों के मुताबिक वे लगातार मैक्लारेन के साथ Piastri के लिए डील नेगोशिएट कर रहे थे। इन घटनाओं पर आधार कर कहा जा सकता है कि उनके बीच की यह बातचीत सफल हो चुकी है।

पर अगर Piastri मैक्लारेन की ओर जाते हैं, तो डेनियल रिकार्डो का क्या होगा? वे इस साल फॉर्म में झुझ रहे हैं और इसके कारण वह लगातार मीडिया में चर्चित रहे हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले साफ भी कर दिया था कि वे भागेंगे नहीं और 2023 तक के अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करेंगे। पर शायद इसकी नौबत ना आए।

एस्टन मार्टिन के अनाउंसमेंट के बाद डेनियल रिकार्डो ने अल्पिन के साथ संपर्क बनाया था। जिससे यह भी पता चलता है कि मैक्लारेन ने पहले से ही अपने लिए नया ड्राइवर चुन रखा है। बता दें कि पिछले कुछ समय में टीम ने कई विकल्पों को तराशा है। जिसमें से Oscar Piastri भी एक नाम हैं।

जब अल्पिन Renault F1 के नाम से थी तब डेनियल इस टीम का हिस्सा हुआ करते थे। जिसके बाद उन्होंने मैक्लारेन के तरफ अपना मुख मोड़ लिया। पर अब हम Piastri-Alpine के बीच एक कानूनी लड़ाई देख सकते हैं। Apparently, पियास्त्री का जूनियर कॉन्ट्रैक्ट 31 जुलाई को खत्म हो चुका था। जिसके बाद उनके भविष्य के फैसलों पर टीम का हाथ नहीं रहता। पर यहां टीम ने ड्राइवर को बिना बताए उनके भविष्य के बारे में प्रेस रिलीज कर दिया। जो कि कई मायनों में कायदों के खिलाफ लगती है।

More to be followed. Stay tuned…

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video