May 10, 2024
FilmCity, Noida
फॉर्मूला वन

Hungary GP: P10 से जीते Verstappen

रविवार को हंगरी के राजधानी में हुए Hungary GP में चैंपियनशिप लीडर Max Verstappen ने एक और रेस जीत हासिल कर अपने लंबे बढ़त को 80 प्वाइंट का कर लिया। यह उनके इस साल का आंठवा जीत है। शनिवार को Q3 में कार में परेशानी होने के कारण उन्होंने सबसे धीमा टाइम सेट किया। जिसके कारण उन्हें P10 से रेस स्टार्ट करना पड़ा। उनके रेड बुल टीममेट सर्जियो पेरेज़ Q2 में आउट हो P11 से स्टार्ट किया।

इस ट्रैक को ओवरटेकिंग के लिए काफी मुश्किल माना जाता है पर वर्स्टापेन और हैमिल्टन के इरादे कुछ और थे।

Mercedes डबल पोडियम

Q3 में फरारी के कार्लोस सैंज को 0.044 सेकेंड से पछाड़ने के बाद जॉर्ज रसल ने अपने F1 करियर का पहला पोल हासिल किया। उनके टीममेट लेविस हैमिल्टन के गाड़ी में DRS नहीं खुल रही थी जिसके कारण वे मात्र P7 क्वालीफाई कर पाए।

रसल ने काफी लंबे समय तक रेस को लीड किया। पर Leclerc ने रेस लीड हासिल कर ली। हैमिल्टन रेस के दूसरे हाफ में अपने अंदाज में दिखे। सॉफ्ट टायर लेने के बाद वे लगातार फास्टेस्ट लैप पर फास्टेस्ट लैप सेट करते गए। सैंज को पीछे करने के बाद रसल भी ज्यादा देर हैमिल्टन को अपने पीछे न रख पाए और दूसरा स्थान उन्हें गंवा बैठा। अगर रेस में थोड़ा और समय होता तो शायद हम फिर से पिछले साल की तरह Hamilton vs Verstappen देख पाते।

Hungary GP में नहीं काम आया हार्ड टायर

इस पूरे रेस में जिस भी टीम ने हार्ड टायर का इस्तेमाल किया उसे भुगतना पड़ा। इसके सबसे बड़े शिकार रहे Charles Leclerc जो कि एक समय में रेस लीड कर रहे थे। उन्हें हार्ड टायर्स के लिए बुलाया गया और उसके बाद से उन्होंने संघर्ष किया। वे मात्र छठे स्थान पर रहे।

डेनियल रिकार्डो ने एक जबरदस्त डबल ओवरटेक किया जिसमें उन्होंने दोनों अल्पिन गाड़ियों को पछाड़ दिया। पर इसके तुरंत बाद उन्हें हार्ड टायर्स के लिए पिट लेन में बुलाया गया। उन्होंने 9वें स्थान से रेस शुरू कर 15वें स्थान पर रेस खत्म किया।

अल्पिन ने अपने दोनों ड्राइवरों पर वन स्टॉप स्ट्रेटजी लगाई। P5 और P6 से शुरू कर रही अल्पिन ने 8वें और 9वें स्थान पर रेस समाप्त किया। अलोंसो, जो कि ओकॉन के पीछे शुरू कर रहे थे, उनसे आगे रेस फिनिश किया।

एस्टन मार्टिन ने की बढ़िया वापसी

Hungary GP: Aston Martin had a remarkable comeback, although Stroll didn't end up in points
Vettel waving his last goodbye to the Hungary F1 crowd

एस्टन मार्टिन को इस रेस से भले ही मात्र एक प्वाइंट मिला हो पर यह रविवार उनके लिए हौसला बढ़ाने वाला रहा होगा। लांस स्ट्रोल ने P14 वहीं सेबास्टियन वेटेल ने P18 क्वालीफाई किया था। आखिरी के चंद कुछ लैपों में दोनों ही एस्टन मार्टिन के बीच आखिरी प्वाइंट स्थान के लिए भिड़ंत चल रही थी। वेटेल ने अपने कैनेडियन टीममेट को ओवरटेक कर P10 हासिल किया।

पिछले हफ्ते फ्रांस में भी इन दोनों ने ग्रिड के पिछले हिस्सों से स्टार्ट करते हुए पॉइंट्स के लिए भिड़ंत किया था। शनिवार को भले ही यह गाड़ी उतना अच्छा परफॉर्म ना कर पाती हो पर पिछले कुछ दिनों से इसने अपने रेस पेस का नमूना दिखाया है।

फॉर्मूला वन अब जा रही है समर ब्रेक पर। 26 अगस्त को अपने सबसे ऐतिहासिक ट्रैक में से एक Spa में फॉर्मूला वन वापिस आएगी।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video