May 10, 2024
FilmCity, Noida
फॉर्मूला वन

Logan Sargeant बने पहले अमेरिकी F2 रेस विनर

इंगलैंड में हुए ब्रिटिश ग्रैंड प्री वीकेंड में अमेरिका का बोलबाला रहा। 21 साल के अमेरिकी रेसर Logan Sargeant ने सिल्वरस्टोन सर्किट पर अपना पहला फॉर्मूला टू रेस जीता। उनके लिए यह पूरा हफ्ता शानदार रहा। उन्होंने फीचर रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल किया और शुरू से लेकर अंत तक रेस लीडर रहे। कार्लोस सैंज की तरह इन्होंने ने भी इसी हफ्ते अपना पहला पोल और पहली जीत हासिल की।

यह भी पढ़े: ऐतिहासिक ब्रिटिश जीपी में Carlos Sainz ने जीता अपना पहला Formula 1 रेस

संयम का फल मिला Logan Sargeant को

An emotional Logan Seargant on the British GP podium
पोडियम पर भावुक होते हुए Logan Sargeant

अपने फॉर्मूला टू करियर में पहली बार पोल से रेस शुरू करने वाले Logan Sargeant ने संयम के बदौलत रेस जीता। उन्हें पूरे रेस भर दूसरे स्थान पे शुरू कर रहे थिओ पाउर्चेयर के तरफ से दबाव डाला गया। पर उन्होंने दबाव को खुद पर हावी ना होने दिया।

रेस में दूसरे ही लैप में सेफ्टी कार बाहर आ गई। रॉय निस्सानी और डेनिस हॉगर के बीच एक खौफनाक क्रैश हुई। अगर Halo न होती तो शायद निस्सानी की जान भी जा सकती थी। कुछ घंटों बाद हुए फॉर्मूला वन रेस में भी गुआन्यू झोउ एक जानलेवा क्रैश में शामिल थे। उसमें भी Halo ने एक बार फिर से अपना महत्व दिखाया।

रेस रिस्टार्ट पर सार्जेंट कंट्रोल में दिखे। पर पिट स्टॉप राउंड के बाद पाउर्चेयर लोगन के डीआरएस ज़ोन में आ गए। इसके बाद उनपार लगातार दबाव बनता गया पर उन्होंने दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने संयम भरा गेम खेला और अपने टायर को बचाए रखा। जिसके बदौलत आखिरी के लम्हों में उन्होंने अच्छी खासी बढ़त बना ली।

सार्जेंट के टीममेट लियम लॉसन ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कार्लिन को उनके घर पर रेस जीताया। यह सप्ताह कार्लिन और उनके रेसरों के लिए काफी अच्छा और यादगार रहा।

चैंपियनशिप में तीसरे स्थान पर

https://www.instagram.com/p/Cfj1QQwIgVD/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

इस साल के फॉर्मूला टू चैंपियनशिप अंक तालिका में कार्लिन के दोनों ड्राइवर ने एक बड़ी छलांग मारी है। Logan Sargeant अब भारत के जेहान दारूवाला को लांघ तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। दारूवाला पर उनकी 8 अंकों की बढ़त है। उनके साथी लियम लॉसन पांच स्थानों की छलांग मार पांचवे स्थान पर आ चुके हैं। बता दें कि पिछले साल तक जेहान भी फॉर्मूला टू में कार्लिन के रेसर थे।

अंक तालिका में ब्राज़ील और एमपी मोटरस्पोर्ट के फेलिपे ड्रुगोविच 148 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। उनके पीछे दूसरे स्थान पर हैं फ्रांस और ART GP के थिओ पाउर्चेयर। जो कि उनसे 42 अंक पीछे हैं।

फॉर्मूला टू का एक्शन जारी रहेगा ऑस्ट्रिया के रेड बुल रिंग में जो कि रेड बुल का अपना रेसिंग ट्रैक है। Austrian GP फीचर रेस इस महीने 8 तारिख को होगी।

Leave feedback about this

  • Quality
  • Price
  • Service

PROS

+
Add Field

CONS

+
Add Field
Choose Image
Choose Video